एनएच-27 पर तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

Author Shivam|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
NH-27 पर हाइड्रा ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक गंभीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वी चंपारण के कोटवा में NH-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं और बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

East Champaran News: पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एनएच-27 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डुमरा रेलवे लाइन के समीप पीछे से आ रही एक हाइड्रा ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

गोपालगंज से मोतिहारी जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से गोपालगंज की ओर से मोतिहारी जा रहे थे.

डुमरा रेलवे लाइन के पास उसी लेन में पीछे से आ रही हाइड्रा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनकटिया टोला वार्ड संख्या-2 निवासी राहुल कुमार, पिता विद्या सिंह, और रंगलाल सिंह, पिता रामधारी सिंह, के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

112 टीम के पदाधिकारी बैरिस्टर सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है.

घायलों की मदद में 112 टीम के चालक रूबॉस यादव, महिला सिपाही निक्की कुमारी और शिवानी कुमारी ने भी सहयोग किया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Shivam

लेखक के बारे में

By Shivam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन