सहायक अवर निरीक्षण प्रचालक पद पर नियुक्ति को लेकर प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आज

Updated:
विज्ञापन
ASI परीक्षा मोतिहारी: 7777 अभ्यर्थी आज परीक्षा देंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से सहायक अवर निरीक्षण प्रचालक (Assistant Sub Inspector Operator) पद के लिए आज मोतिहारी के 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है. इस परीक्षा में कुल 7,777 अभ्यर्थी भाग लेंगे. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

विज्ञापन

Motihari News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आयोजित सहायक अवर निरीक्षण प्रचालक (Assistant Sub Inspector Operator) पद की प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को मोतिहारी के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इस परीक्षा में 7,777 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

सुबह 9:30 बजे तक पहुंचना होगा केंद्र

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी.

अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा.

इन 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं.

  • एलएनडी कॉलेज – 936 अभ्यर्थी
  • एमजेके कन्या इंटर कॉलेज – 888 अभ्यर्थी
  • जिला स्कूल प्लस टू विद्यालय – 744 अभ्यर्थी
  • डॉ. एसकेएस महिला कॉलेज – 744 अभ्यर्थी
  • मंगल सेमिनरी – 672 अभ्यर्थी
  • पीएम श्री गोपाल साह विद्यालय – 696 अभ्यर्थी
  • श्री राजा राम उच्च विद्यालय, तुरकौलिया – 696 अभ्यर्थी
  • मुजीब बालिका प्लस टू विद्यालय – 600 अभ्यर्थी
  • एएन कॉलेज – 528 अभ्यर्थी
  • केम्ब्रिज इंटरनेशनल एकेडमी, सिधिंया हिवन – 480 अभ्यर्थी
  • प्रभावती गुप्ता कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय – 432 अभ्यर्थी
  • जेएसके प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, तुरकौलिया – 361 अभ्यर्थी

प्रशासन ने जारी किए आवश्यक निर्देश

जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी केंद्राधीक्षकों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

परीक्षा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के निर्देशों के अनुरूप आयोजित की जाएगी. सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

अंतिम तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी

परीक्षा से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक और शिक्षक अंतिम तैयारियों में जुटे रहे.

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन