शहीद स्मारक पर जुटे भाकपा-माले कार्यकर्ता, अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

संकल्प सभा में शामिल भाकपा माले के नेता

भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने दरपा डोभी में शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और गांव-गांव में जनसंगठन मजबूत करने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Motihari News: भाकपा-माले की छौड़ादानो प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को दरपा डोभी बाजार स्थित कामरेड मदन प्रसाद एवं अन्य शहीदों के स्मारक पर शहादत-सह-संकल्प सभा का आयोजन किया गया. सभा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chhauradano News:  शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया नमन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड रामबाबू राम ने की, जबकि संचालन कॉमरेड उपेंद्र सहनी ने किया. कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पार्टी का झंडा फहराया गया.

शहीदों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प

सभा को भाकपा-माले के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड प्रभुदेव यादव, जिला सचिव कॉमरेड संजय कुमार, राज्य कमेटी सदस्य शबनम खातून, खेग्रामस जिलाध्यक्ष कॉमरेड जीतलाल सहनी, जिला सचिव कॉमरेड उपेंद्र सहनी और प्रखंड सचिव कॉमरेड रूपलाल शर्मा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

गांव-गांव में जनसंगठन खड़ा करने पर जोर

वक्ताओं ने कहा कि शहीदों ने अपने संघर्ष और बलिदान के माध्यम से गांव-गांव में जनसंगठन खड़े किए. उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. नेताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए जनसंगठनों को मजबूत करना होगा और संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

सभा में रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद कुशवाहा, दिनेश्वर सिंह, सरफुद्दीन कौवाल और कॉमरेड दीनानाथ राम सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकपा-माले के कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने शहीदों के विचारों और संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: HIV से बचाव के लिए जागरूकता अभियान तेज, जांच से दवा तक एक ही कैंप में मिल रही सुविधा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन