भारत माला सड़क पर हादसा, अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पीडीएस दुकानदार की मौत

Updated:
विज्ञापन

जनवितरण दुकानदार की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर बतनी चौक के पास हुए हादसे में रामविनय गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पकड़ीदयाल से मोतिहारी रेफर किए जाने के बाद निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Patahi Road Accident: पताही थाना क्षेत्र की परसौनी कपूर पंचायत के रामपुर मनोरथ गांव निवासी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रामविनय गिरी की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में भारतमाला सड़क पर बतनी चौक के समीप दूसरी ओर से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पॉस मशीन की खराबी ठीक कराने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, रामविनय गिरी शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय जा रहे थे. उनकी पॉस मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कराने के लिए वह कार्यालय जा रहे थे.

इसी दौरान भारतमाला सड़क पर बतनी चौक के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद रामविनय गिरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

पहले निजी अस्पताल, फिर मोतिहारी रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और दुर्घटना में शामिल बाइक सवार युवक ने घायल रामविनय गिरी को इलाज के लिए पकड़ीदयाल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया.

परिजन और अन्य लोग उन्हें मोतिहारी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने रामविनय गिरी को मृत घोषित कर दिया.

मौत की खबर से घर में मचा कोहराम

रामविनय गिरी की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके दरवाजे पर पहुंच गए.

मृतक के सहकर्मी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सुखारी मेहता और मनोहर साह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में रामविनय गिरी की मौत हुई है. घटना के बाद प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों में भी शोक की लहर है.

यह भी पढे़ं:

मोतिहारी पुलिस लाइन में खुला सुधा पार्लर, जवानों को परिसर में ही मिलेगी शुद्ध दूध-दही

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन