मोतिहारी में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, दो बेटों की लड़ाई में मां की मौत

Updated:
विज्ञापन
बेटों के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गई मां की मौत, आरोपी बड़े बेटा गिरफ्तार

बंजरिया के नगदाहां गांव में दो भाइयों के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गई मां की धक्का लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Motihari Crime News: मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित नगदाहां गांव में घरेलू विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया. दो बेटों के बीच हो रही तीखी बहस और हाथापाई में बीच-बचाव करने पहुंची 60 वर्षीय मां की धक्का लगने से जान चली गई. मृतका की पहचान स्व. शंकर चौधरी की पत्नी बेदामी देवी के रूप में हुई है. इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और मातम पसरा है.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी बेटा गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अजय चौधरी और विजय चौधरी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ था. झगड़ा बढ़ता देख बेदामी देवी उन्हें शांत कराने बीच में आईं, तभी हाथापाई के दौरान लगे जोरदार धक्के से वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने छोटे बेटे अजय के बयान पर बड़े भाई विजय चौधरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, बंजरिया पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन