ePaper

लातेहार : 19 लाख की लागत से बने सामुदायिक शौचालय का नहीं खुलता ताला, 6 माह पहले हुआ है उद्घाटन

Updated at : 13 Jan 2020 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार : 19 लाख की लागत से बने सामुदायिक शौचालय का नहीं खुलता ताला, 6 माह पहले हुआ है उद्घाटन

आशीष टैगोर, लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित ललमटिया ग्राम में नगर पंचायत के द्वारा 19 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है. गत 12 जुलाई 2019 को नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की के द्वारा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव एवं कार्यपालक […]

विज्ञापन

आशीष टैगोर, लातेहार

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित ललमटिया ग्राम में नगर पंचायत के द्वारा 19 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है. गत 12 जुलाई 2019 को नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की के द्वारा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव एवं कार्यपालक पदाधिकारी अरूण भारती की उपस्थिति में इसका उदघाटन किया गया था.

उल्‍लेखनीय है कि उदघाटन के बाद से यह सामुदायिक शौचालय कभी खुला ही नहीं. आज यह सामुदायिक शौचालय हाथी का दांत बन कर रह गया है. जबकि इस शौचालय को आधुनिक उपस्करों से युक्त बनाया गया है. शौचालय नहीं खुलने से स्थानीय ग्रामीणों में भी क्षोभ है. लातेहार शहर से तीन किलोमीटर दूर अवस्थित ललमटिया ग्राम तक लातेहार शहरवासी प्रतिदिन मार्निंग वॉक पर भी जाते हैं.

इन लोगों का भी कहना है कि अगर शौचायल खुला रहता तो वे यहीं नित्य क्रिया से निवृत हो सकते थे. हालांकि शौचालय की दीवार पर शौचालय के सुपरवाइजर के रूप में सुनील राम और शौचालय खुलने का समय सुबह चार बजे से रात दस बजे तक अंकित है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीण महेश उरांव व राजकुमार उरांव ने कहा कि उदघाटन के बाद से शौचालय कभी खुला ही नहीं. हम लोग प्रति दिन काम करने यहां से तीन किलोमीटर लातेहार शहर जाते हैं और रास्ते में यह शौचायल पड़ता है अगर शौचालय खुला रहता तो हम सब इसका उपयोग कर पाते.

क्‍या कहते हैं अभियंता

नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि 19 लाख रुपये की लागत से इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था. उन्‍होंने बताया कि इस शौचालय के संचालन के लिए दो केयर टेकर नियुक्त करना था. लेकिन नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नहीं होने के कारण केयर टेकर की नियुक्ति नहीं हो पायी है.

क्या कहती हैं नगर पंचायत अध्यक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने पूछे जाने पर कहा कि किसी महिला समूह को शौचालय का संचालन करने के लिए दायित्व दिया जाना है. लेकिन बीच में चुनाव एवं आचार संहिता लागू होने के कारण महिला समूह का चयन नहीं किया जा सका है. महिला समूह का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है. शीघ्र ही शौचायल को चालू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola