बाबा साहेब के आदर्शों को अपनायें
Updated at : 07 Dec 2019 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि लातेहार : जिला मुख्यालय के अमवाटीकर मुहल्ला में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किया. संतोष कुमार पासवान ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना होगा. उन्होंने संविधान बना कर देश […]
विज्ञापन
प्रतिमा व तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि
लातेहार : जिला मुख्यालय के अमवाटीकर मुहल्ला में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें याद कर पुष्प अर्पित किया. संतोष कुमार पासवान ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना होगा. उन्होंने संविधान बना कर देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया था.
वहीं कांग्रेस नेता साजन कुमार ने कहा कि बाबा साहेब हमारे प्रेरणास्रोत रहे है. मनिका. प्रखंड मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में डाॅ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
मुख्य तिथि मनिका विस के भाजपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने कहा कि डाॅ भीमराव आंबेडकर हमारे समाज के प्रेरणास्रोत थे. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने से ही देश व समाज का कल्याण संभव है. मौके पर भरत प्रसाद, शंकर दुबे, विश्वनाथ राय, अजय कुमार गुप्ता, राजेश्वर यादव, सुखलाल सिंह, अरबिंद यादव, मनोज यादव व कमलेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.
बरवाडीह : प्रखंड मुख्यालय के भगत सिंह चौक स्थित सीएफटी कार्यालय के समीप मजदूर नेता कन्हाई सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. मजदूर नेता कन्हाई सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जेम्स हेरेंज, मिथलेश कुमार व धीरज कुमार समेत उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद मौजूद लोगों ने बाबा साहेब द्वारा लिखे संविधान की शपथ ली व बाबा साहब के प्रति सभी ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये. दूसरी ओर प्रखंड के आंबेडकर विचार मंच द्वारा भी प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि सह परिनिर्वाण दिवस मनाया गया. मौके पर संजीत प्रसाद, धनंजय सिंह, महेंद्र सिंह, मकलदेव सिंह, दीपक कुमार, उमेश राम व रमेश कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




