बेतला में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

बेतला में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन

बेतला़ बेतला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. दोपहर करीब तीन बजे तक तीखी धूप और उमस से लोग बेहाल थे, लेकिन इसके बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया. देखते ही देखते धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं और कड़कती बिजली के साथ करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. इससे पूरे इलाके में पानी का बहाव दिखायी देने लगा. इस बारिश से न सिर्फ स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है, बल्कि बेतला नेशनल पार्क के वन्यजीवों ने भी राहत की सांस ली है. पिछले कई दिनों की तपिश से बेहाल जंगली जानवर बारिश के बाद जलाशयों के आसपास राहत महसूस करते देखे गये. इस अचानक हुई वर्षा ने बेतला पार्क घूमने आये पर्यटकों के चेहरे पर भी खुशी ला दी. उमस से परेशान सैलानी वन्यजीवों के दीदार के साथ इस खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाते दिखे. वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस बारिश से जंगल के भीतर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों (तालाबों और चुआरों) को नया जीवन मिलेगा, जिससे वन्यजीवों के लिए पानी की किल्लत कम होगी. हालांकि, तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गयीं और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola