आरबीआइ के निर्देश पर वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन
आरबीआइ के निर्देश पर वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

आरबीआइ के निर्देश पर वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड अंतर्गत कोरामू गांव में गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के निर्देश पर वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया गया. सीएफएल कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के गरीब व दलित परिवारों को बैंकिंग, बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था. शिविर में सीएफएल समन्वयक सचिन लकड़ा और प्रशिक्षक गणेश उरांव ने ग्रामीणों को अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि और किशोरी समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है. वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा उपलब्ध है. शिविर में बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया. इस दौरान कई ग्रामीण उपस्थित थे. लीड के साथ : उपायुक्त ने किया इवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

लातेहार. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने इवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. इस क्रम में इवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गयी. इवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया. त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया़ मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, झामुमो के अरुण दुबे, भाजपा के बंशी यादव, कांग्रेस के गुंजर उरांव, बसपा के मुंगेश्वर राम, रशीद मियां, आजसू के अमित पांडेय व आप के प्रमोद पांडेय समेत जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola