मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों पर नजर रखें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2019 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक यू सगयाम (मनिका) एवं आर लालवेना (लातेहार) ने कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने विभिन्न कोषांगों के दायित्वों से अवगत कराया और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम एवं समय के अनुसार कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने शत […]
विज्ञापन
लातेहार : विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक यू सगयाम (मनिका) एवं आर लालवेना (लातेहार) ने कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने विभिन्न कोषांगों के दायित्वों से अवगत कराया और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियम एवं समय के अनुसार कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया.
इस दौरान उन्होंने शत प्रतिशत मतदाता पहचान पत्र बांटने का निर्देश दिया. बैठक में प्रेक्षकों ने वैसे प्रत्याशी जो मतदाताओं को किसी प्रकार प्रलोभन देते हैं या किसी धार्मिक मामले को लेकर वोट मांगते हैं, उन पर नजर रखने एवं इसमें संलिप्त पाये जाने पर आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
मौके पर उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा, आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, निर्वाची पदाधिकारी सागर कुमार व सुधीर कुमार दास, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, प्रीति सिन्हा समेत सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




