ePaper

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पथ से हटाया गया बांस, यातायात शुरू

Updated at : 22 Jun 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पथ से हटाया गया बांस, यातायात  शुरू

चंदवा : जमीरा पंचायत के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी मो मुमताज अंसारी को पत्र लिख कर कुछ लोगों द्वारा सड़क निर्माण कार्य रोकने व पथ अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है. साथ ही पदाधिकारियों से सार्थक मदद की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि लोहरसी गांव से महुआमिलान रेलवे स्टेशन तक जोड़नेवाली सड़क […]

विज्ञापन

चंदवा : जमीरा पंचायत के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी मो मुमताज अंसारी को पत्र लिख कर कुछ लोगों द्वारा सड़क निर्माण कार्य रोकने व पथ अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है. साथ ही पदाधिकारियों से सार्थक मदद की गुहार लगायी है.

आवेदन में कहा गया है कि लोहरसी गांव से महुआमिलान रेलवे स्टेशन तक जोड़नेवाली सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है. लोहरसी गांव के कुछ दबंग लोगों ने बहेराटोली के समीप सड़क निर्माण कार्य जबरन रूकवा दिया है. बांस से घेर कर पथ को भी बंद कर दिया है.

इससे इस पथ पर यात्रा करनेवाले ग्रामीण व स्कूली बच्चे परेशान है. आवेदन में कहा गया है कि रोल, जमीरा महुआमिला समेत अन्य गांव बारिश के दिनों में टापू बन जाते है. इस पथ से लोग गांव तक पहुंचते है. सड़क निर्माण की बात सुन हमलोग काफी खुश हुए थे. यह सड़क काफी पुराने सर्वे की सड़क है. पर कुछ लोगों ने निजी लाभ से सड़क अवरुद्ध कर दिया है. जबकि वहां पूर्व में भी सरकारी पैसे से पथ निर्माण कार्य हो चुका है.

आवेदन में मुखिया कविता देवी, ग्राम प्रधान शीत मोहन मुंडा, तेतरा उरांव, जागेश्वर भगत, गंदरू भगत, बुधदेव भगत, रामवृक्ष भगत, प्रदीप शाहदेव, हरिवंश प्रजापति समेत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर हैं. पत्र की प्रतिलिपि सांसद चतरा, उपायुक्त लातेहार व बीडीओ चंदवा को प्रेषित की गयी है. मामले की सूचना के बाद चंदवा पुलिस ने सड़क अवरुद्ध करनेवालों को पूछताछ के लिए चंदवा थाना लायी है. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर लगे बांस को हटा कर उक्त पथ पर यातायात शुरू कर दिया है. आगे की जांच व कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola