जल संचयन व पौधरोपण ही भविष्य बचायेगा : डीसी
Updated at : 21 Jun 2019 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

पीएम द्वारा सभी मुखिया को लिखे पत्र के बाद आयोजित की जा रही विशेष ग्राम सभा चंदवा : लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि पृथ्वी पर अगर जल नहीं रहा तो हमारा आस्तित्व समाप्त हो जायेगा. इसके लिये हम सभी को अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझनी होगी. सिर्फ सरकार व प्रशासन के भरोसे […]
विज्ञापन
पीएम द्वारा सभी मुखिया को लिखे पत्र के बाद आयोजित की जा रही विशेष ग्राम सभा
चंदवा : लातेहार उपायुक्त राजीव कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि पृथ्वी पर अगर जल नहीं रहा तो हमारा आस्तित्व समाप्त हो जायेगा. इसके लिये हम सभी को अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझनी होगी. सिर्फ सरकार व प्रशासन के भरोसे यह कार्य नहीं हो सकते. डीसी श्री कुमार गुरुवार को विशेष ग्राम सभा में शामिल होने प्रखंड के चेतर व सासंग पंचायत पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुखिया को जल संचयन व पौधरोपण को लेकर पत्र लिखा गया था.
इसके बाद आज से जिले के सभी पंचायत में जल संचयन व पौधरोपण को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गयी है. ग्रामीणों से बात करते हुए पेड़ व पानी का हमारे जीवन में महत्व पर चर्चा की. जल बचाने को लेकर विशेष अभियान चलाने की बात कही, ताकि खेत का पानी खेत में व गांव का पानी गांव में रह सके. ग्राम सभा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित किया. मुखिया से कहा कि जो जिम्मेवारी प्रधानमंत्री ने आपलोगों को दी है, उसे ग्रामीणों के सहयोग के साथ पूरा करें.
जल संचयन को लेकर श्रमदान, मनरेगा योजना से बांध, तालाब, मेढ़ समेत अन्य योजनाओं का जीर्णोद्धार कार्य कराने की बात कही. बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ मुमताज अंसारी, एडीएफ सुभ्रा सेन व राहुल रमण ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल संचयन की बात कही. मौके पर मुखिया राजेंद्र उरांव, आशीष पांडेय समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे.
मुखिया ने पढ़कर सुनाया पीएम का पत्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी मुखियागण को लिखे पत्र को ग्राम सभा के दौरान पढ़कर सुनाया गया. सासंग मुखिया राजेंद्र सिंह व चेतर मुखिया रूना देवी ने जल संचयन व पौधरोपण को लेकर पीएम द्वारा लिखे पत्र को ग्रामीणों के सामने पढ़ा. लोगों को पानी बचाने, पौधा लगाने, जंगल बचाने समेत अन्य महत्वपूर्ण चिजों के लिये प्रेरित किया.
ग्रामीणों ने एक स्वर में इसके लिये काम करने की बात कही. बताते चले कि पीएम द्वारा जल संचयन व पौधरोपण संबंधी पत्र लिखने के बाद विशेष ग्रामसभा आयोजित की जा रही है. 21 से 25 जून तक सभी पंचायत में श्रमदान कर जल संचयन को लेकर पोखरा, अहारा समेत अन्य जलस्त्रोत की मरम्मति की जायेगी. बारिश के पानी का संचयन किया जायेगा. इस बीच ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष पुल, सड़क व पेयजल संबंधी समस्या रखी. इसके लिये बीडीओ व मुखिया को समाधान करने का निर्देश दिया गया.
चेतर पंचायत अंतर्गत बिहरोर टोला में रहनेवाले आदिम जनजाति परिवार ने पेंशन संबंधी समस्या रखी. इस पर उपायुक्त ने तत्काल सीओ को पेंशन स्वीकृति करने का आदेश दिया. चेतर पंचायत के नेवाड़ी गांव में लघु सिंचाई विभाग से बन रहे बांध मरम्मति कार्य व कैनाल कार्य का निरीक्षण भी किया. श्री कुमार ने कहा कि उक्त बांध व कैनाल मरम्मति के बाद करीब दो सौ एकड़ भूमि सिंचित होगी. बीडीओ को बारिश से पूर्व निर्माण कार्य को गति देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




