हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित हीरो शोरूम के समीप रविवार सुबह साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में बाइक सवार साजिद अंसारी (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक हेरहंज प्रखंड के बिजरा ग्राम निवासी सिफारत मियां का पुत्र था. हाइवा ने बाइक को कुचला : जानकारी के अनुसार, साजिद अंसारी अपनी बाइक से मगध कोलियरी की ओर से जलावन के लिए कोयला लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान रांची-चतरा मुख्य पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे हाइवा (जेएच 02 बीजेड- 7713) ने उसे रौंद दिया. इससे साजिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हाइवा को भी जब्त कर लिया है. छह घंटे तक ठप रहा आवागमन : हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर बालूमाथ थाना के समीप मुख्य पथ को छह घंटे तक जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई. बाद में थाना परिसर में पुलिस प्रशासन, वाहन मालिक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता हुई. इसमें मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने पर लिखित सहमति बनी. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे जाम समाप्त हो सका.मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु, हेरहंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, मो नूर समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola