जबलपुर के बरगी डैम हादसे के मृतकों को युवा भारत ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
जबलपुर के बरगी डैम हादसे के मृतकों को युवा भारत ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर के बरगी डैम हादसे के मृतकों को युवा भारत ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

चंदवा़ जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मां-बेटे की तस्वीर ने पूरे देश को रुला दिया. इस दुःखद घटना को लेकर युवा भारत ने शनिवार शाम इंदिरा गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता राजकुमार पाठक ने की. उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी. आदर्श रविराज ने कहा यह घटना पीड़ादायक है. हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, मनोज पाठक, बिनोद कुमार गुड्डू, गोविंद अग्रवाल, शिवकेश्वर यादव, राहुल जायसवाल, प्रदीप ठाकुर, राजू प्रसाद, धीरज, अंकित, गोलू, राजन, कृष्ण कुमार छोटू, आशीष गुप्ता, विजय, सौरभ बिट्टू, सौरभ पांडेय, मुकेश, विष्णु गुप्ता, उदय प्रसाद, पंकज विश्वास, मनीष गुप्ता, अनिकेत भास्कर, साकिंद्र लोहरा, अजय वर्मा, नितिन, सौरभ गुप्ता, अक्षय यादव, उपेंद्र समेत कई लोग मौजूद थे. बालिका उच्च विद्यालय में भवन निर्माण में अनियमितता, ढलाई कार्य रोका

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा कराये जा रहे अतिरिक्त भवन निर्माण में भारी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है. रविवार को संवेदक और विभागीय अभियंता की अनुपस्थिति में ही मुंशी के जरिये ढलाई कार्य कराया जा रहा था. सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक शब्बीर खान और विद्यालय प्रबंधन समिति ने मौके पर पहुंच कार्य रुकवा दिया. मामले की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और कनीय अभियंता ऋषिकांत चौधरी भी पहुंचे. जिप सदस्य ने ढलाई में प्रयुक्त घटिया छड़ और बिना ब्रांड के रिंग पर कड़ी आपत्ति जतायी. उन्होंने कहा कि विद्यालय में सैकड़ों छात्राओं की सुरक्षा का सवाल है, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. करीब 17 लाख की इस योजना में लापरवाही पर अभियंता संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. उन्होंने केवल इतना कहा कि ठेकेदार को ब्रांडेड छड़ लगाने का निर्देश दिया गया था, मानकों की अनदेखी की जांच की जायेगी. फिलहाल कार्य बंद कराकर सामग्री की जांच के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola