ePaper

वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं से भी चूक नहीं हो

Updated at : 20 Apr 2019 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं से भी चूक नहीं हो

लातेहार : लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के बानपुर इलाके में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज में बनाये गये वज्रगृह का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वज्रगृह की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण कर वज्रगृह में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान […]

विज्ञापन

लातेहार : लोकसभा चुनाव को लेकर शहर के बानपुर इलाके में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज में बनाये गये वज्रगृह का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वज्रगृह की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण कर वज्रगृह में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं हो, अन्यथा जवाबदेही तय करते हुए संबंधित पदाधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के क्रम में पोलिंग पार्टी को दिये जाने वाले इवीएम व वीवीपैट समेत अन्य सामग्री की भी जानकारी ली तथा ससमय सभी कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर व निलेश कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola