ePaper

विश्व महिला दिवस पर लातेहार की सुनीता देवी को मिला राष्ट्रपति के हाथों ''नारी शक्ति पुरस्कार''

Updated at : 08 Mar 2019 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व महिला दिवस पर लातेहार की सुनीता देवी को मिला राष्ट्रपति के हाथों ''नारी शक्ति पुरस्कार''

आशीष टैगोर, लातेहार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लातेहार के उदयपुरा ग्राम निवासी रानी मिस्त्री सुनीता देवी को वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी उपस्थित थी. लातेहार के सदर प्रखंड अंतर्गत उदयपुरा […]

विज्ञापन

आशीष टैगोर, लातेहार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लातेहार के उदयपुरा ग्राम निवासी रानी मिस्त्री सुनीता देवी को वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी उपस्थित थी.

लातेहार के सदर प्रखंड अंतर्गत उदयपुरा ग्राम में रहने वाली आदिवासी महिला सुनीता देवी का चयन भारत की महिलाओं को दिये जाने वाले सर्वोच्च सम्मान नारी शक्ति पुरस्कार के लिए स्वच्छता के क्षेत्र अति उल्लेखनीय कार्य करने के लिए किया गया.

ज्ञात हो कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा यह सम्मान महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने के लिए प्रत्येक वर्ष देश भर की चुनिंदा महिलाओं को दिया जाता है. पुरस्कार मिलने के बाद सुनीता ने बताया कि उन्हें एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है और इसमें उनके परिवार एवं गांव के लोगों का सराहनीय योगदान है. उन्‍होंने स्थानीय सांसद सुनील सिंह एवं उपायुक्त राजीव कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola