लातेहार में बोले DGP : ग्रामीण करें सहयोग तो नक्सलवाद व उग्रवाद मुक्त होगा झारखंड

Updated at : 10 Jul 2018 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार में बोले DGP : ग्रामीण करें सहयोग तो नक्सलवाद व उग्रवाद मुक्त होगा झारखंड

@ झारखंड के बाहर से आये उग्रवादी झारखंड को लूट रहे हैं @ नक्सलियों के निकट संबंधी व उनका पैसा रखने वालों की भी संपति होगी जब्त @ एक करोड़ की इनामी सुधारकरण व नीलिमा की गिरफ्तारी में सहयोग करें ग्रामीण @ विकास कार्यों में बाधक हैं उग्रवादी लातेहार : पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने […]

विज्ञापन

@ झारखंड के बाहर से आये उग्रवादी झारखंड को लूट रहे हैं

@ नक्सलियों के निकट संबंधी व उनका पैसा रखने वालों की भी संपति होगी जब्त

@ एक करोड़ की इनामी सुधारकरण व नीलिमा की गिरफ्तारी में सहयोग करें ग्रामीण

@ विकास कार्यों में बाधक हैं उग्रवादी

लातेहार : पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड नक्सल व उग्रवाद मुक्त होगा. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के विकास मे उग्रवाद एवं नक्सलवाद बाधक है. श्री पांडेय मंगलवार को शहर के प्रखंड परिसर स्थित सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

उन्‍होंने आगे कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का संकल्प है कि गांव-गांव में पुल-पुलिया, सड़क, बिजली, शिक्षा व चिकित्सा जैसी बुनियादी सेवायें बहाल हो. लेकिन राज्य के बाहर से आये नक्सली व उग्रवादी इसमें बाधक हैं.

उन्‍होंने कहा कि बिहार से आया नवीन यादव, तेलांगना से आया सुधाकरण व उसकी पत्नी नीलिमा ने यहां से अकूत संपति जमा की है. उनकी संपतियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है. उन्‍होंने यह भी कहा कि माओवादी छोटू खरवार के ससुराल की संपति जब्त होगी. यहां तक कि उग्रवादियों एवं नक्सलियो के निकट सगे संबंधी एवं उनका पैसा रखने वाले सफेदपोशों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनकी भी संपति जब्त की जायेगी.

उन्‍होंने पलामू प्रमंडल के आवाम से सुधाकरण एवं नीलिमा की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की. उन्‍होंने कहा कि इन दोनों पर घोषित एक करोड़ की इनाम की राशि उन्हें दी जायेगी. इसके पूर्व डीजीपी ने पलामू प्रमंडल के पुलिस एवं सीआरपीएफ के उच्चाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में तीनों जिलों में उग्रवाद एवं नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन की समीक्षा की.

बुढ़ा पहाड़ में जारी रहेगा अभियान : पुलिस प्रवक्‍ता

पुलिस प्रवक्ता आशीष बत्रा ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बुढ़ा पहाड़ में विगत तीन वर्षों से अभियान चल रहा है और आगे भी यह जारी रहेगा. उन्‍होंने कहा कि इस अभियान में हमें भी क्षति उठानी पड़ी है और कई नक्सली भी मारे गये हैं. उन्‍होंने बताया कि बैठक में मॉनसून में चलाये जाने वाले आपरेशन की समीक्षा की गयी.

उन्‍होंने कहा कि बरसात में किस किस प्रकार की सावधानियों बरतनी है और क्या क्या संसाधन मुहैया कराने हैं, इस पर समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक में बताया गया कि राज्य में 31 नक्सलग्रस्त गांव घोषित हैं. जिसमें लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के हेसला तथा मुरमा का नाम शामिल है. उन्‍होंने बताया कि इन गांवों में प्रशासन के द्वारा आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की भी समीक्षा की गयी.

ये अधिकारी थे बैठक में शामिल

बैठक में एडीजे अनुराग गुप्ता, आइजी सीआरपीएफ संजय आनंद लाटेकर, आईजी नवीन सिंह, डीआइजी विपुल शुक्ला, डीआइजी सीआरपीएफ अजय पाल, पुलिस अधीक्षक गढ़वा शिवानी तिवारी, पलामू पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा, लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद, सीआरपीएफ 214 वीं बटालियन के कमांडेट अजय कुमार, सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के कमांडेंट पी खरमुंजनी, सीआरपीएफ 112 वीं के कमाडेंट राजीव रंजन, 218 वीं बटालियन के कमांडेंट केसी संबल, सीआरपीएफ 172 के कमांडेंट एसएन मिश्रा एवं एएसपी अभियान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola