दो वर्ष से वारंटी डीसी को नहीं खोज पायी पुलिस

Updated at : 08 Mar 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष से वारंटी डीसी को नहीं खोज पायी पुलिस

लातेहार : जिले के पूर्व मेसो परियोजना पदाधिकारी और वर्तमान में गुमला डीसी श्रवण सोय को पुलिस दो वर्षों से तलाश कर रही है. गबन के एक मामले में सूचक रहे श्री सोय को गवाही नहीं देने पर एसडीजेएम (लातेहार) एसएन बाड़ा की अदालत ने एक अप्रैल 2016 को श्री सोय के विरुद्ध केस संख्या […]

विज्ञापन

लातेहार : जिले के पूर्व मेसो परियोजना पदाधिकारी और वर्तमान में गुमला डीसी श्रवण सोय को पुलिस दो वर्षों से तलाश कर रही है. गबन के एक मामले में सूचक रहे श्री सोय को गवाही नहीं देने पर एसडीजेएम (लातेहार) एसएन बाड़ा की अदालत ने एक अप्रैल 2016 को श्री सोय के विरुद्ध केस संख्या 219/2010 में गैर जमानतीय वारंट जारी किया था.

क्या है मामला : मेसो परियोजना कार्यालय लातेहार द्वारा वर्ष 2008-09 में जिले के गारू प्रखंड में रहनेवाले आदिम जनजाति वृजिया को पुर्नवासित करने के लिए 28 बिरसा आवास निर्माण की स्वीकृति दी गयी थी. तत्कालीन कनीय अभियंता गुप्तेश्वर राम ने बगैर काम कराये कुल नौ लाख 89 हजार 744 रुपये की निकासी कर ली थी. तत्कालीन मेसो परियोजना पदाधिकारी श्रवण सोय ने मामले की प्राथमिकी गारू थाना में दर्ज करायी थी.
दो वर्ष से वारंटी डीसी…
गबन के आरोप में तत्कालीन कनीय अभियंता गुप्तेश्वर राम को जेल जाना पड़ा था. पुलिस ने उक्त मामले में आरोप पत्र 31 अगस्त 2010 को अदालत को सौंपा था. अदालत ने 16 मई 2012 को आरोप गठित कर सूचक श्री सोय समेत अन्य गवाहों को गवाही देने के लिए सम्मन निर्गत किया था. तीन वर्षों तक बतौर गवाह उपस्थित नहीं होने पर आठ सितंबर 2015 को अदालत ने श्री सोय के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया था. साथ ही गुमला के एसपी को उन्हें अदालत में हाजिर कराने का आदेश दिया था. इसके बाद भी श्री सोय गवाही देने के लिए अदालत में हाजिर नहीं हुए. इस कारण कोर्ट ने एक अप्रैल 2016 को श्री सोय के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया. रिकॉर्ड के मुताबिक, तब से गुमला पुलिस उनका वारंट लेकर उन्हें खोजते फिर रही है.
मामले की अगली तारीख 15 मार्च
उक्त मामले में कोर्ट में सरकार का पक्ष रखनेवाले सहायक लोक अभियोजक अशोक कुमार दास ने बताया कि उक्त मामले में गवाही की अगली तारीख 15 मार्च मुकर्रर की गयी है. गुमला एसपी समेत वरीय पुलिस अधिकारियों को श्री सोय को अदालत में गवाही के लिए 15 मार्च को हाजिर कराने की कि अपील अभियोजन कार्यालय द्वारा की गयी है.
गबन के मामले में गवाह हैं लातेहार के पूर्व
मेसो परियोजना पदाधिकारी श्रवण सोय
28 आदिम जनजाति लाभुकों की आवास निर्माण कराये बगैर हुई थी नौ लाख रुपये की निकासी
गबन के तीन मामलों में लातेहार में गवाही देना है गुमला के वर्तमान डीसी श्रवण सोय को
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है : श्रवण सोय
गवाही नहीं देने के संबंध में पूछे जाने पर गुमला के डीसी और लातेहार के तत्कालीन मेसो पदाधिकारी श्रवण साय ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola