नेहा खलखो ने प्रथम खेलो इंडिया ट्रैवल्स में जीता स्वर्ण पदक

Updated at : 01 Apr 2026 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
नेहा खलखो ने प्रथम खेलो इंडिया ट्रैवल्स में जीता स्वर्ण पदक

नेहा खलखो ने प्रथम खेलो इंडिया ट्रैवल्स में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन

महुआडांड़. छत्तीसगढ़ में 30 मार्च से दो अप्रैल तक आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम में नेहा खलखो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लातेहार जिले का नाम रोशन किया है. नेहा ने 10 किलोमीटर रेस वॉक प्रतियोगिता में 1 घंटा 4 मिनट 2 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. नेहा की इस उपलब्धि ने न केवल लातेहार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. वर्तमान में नेहा बोकारो में रहकर नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं. उनकी सफलता के पीछे पिछले पांच वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का बड़ा योगदान है. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास किया और उसका परिणाम पूरे जिले के सामने है. नेहा की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी अवीनेश त्रिपाठी, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, उपाध्यक्ष सुशांत उज्जवल कुजूर, सचिव अनुभा खाखा, उपाध्यक्ष तनवीर अहमद, माहताब आलम, कोषाध्यक्ष अमित रंजना मिंज, सदस्य सरिता एक्का सहित अन्य खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने बधाई दी है. झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का स्थापना दिवस मना

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा परिसर में बुधवार को बैंक का आठवां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक शुभम कुमार ने केक काटकर किया. इस दौरान बैंक परिसर को सजाया गया था. शुभम कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. बैंक का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाना है, ताकि हर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने उपस्थित ग्राहकों एवं जनप्रतिनिधियों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. लोगों से अधिक से अधिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान बैंक से जुड़े ग्राहकों को सम्मानित किया गया. बेहतर सेवा देने के लिए बैंक कर्मियों की सराहना की गयी. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के मुखिया, बैंक सखी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व खाताधारी ग्राहक उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola