लातेहार का जिला स्थापना दिवस चार को, होंगे कई कार्यक्रम

Updated at : 01 Apr 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार का जिला स्थापना दिवस चार को, होंगे कई कार्यक्रम

लातेहार का जिला स्थापना दिवस चार को, होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चार अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इस मौके पर रन फॉर लातेहार, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ जिले की समृद्ध विरासत और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जायेगा. पर्यटन स्थलों की ग्रेडिंग, स्वच्छता पर विशेष जोर : उत्सव के दौरान जिले के पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाये रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. जिला प्रशासन ने जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थलों की श्रेणीवार (ग्रेडिंग) सूची भी जारी की है़ इनमें ए श्रेणी में नेतरहाट, बेतला नेशनल पार्क व भेड़िया अभयारण्य, बी श्रेणी में सुग्गा बांध, मिरचइया व लोध जलप्रपात एवं केचकी संगम, सी श्रेणी में मां उग्रतारा मंदिर, कांति झरना, द्वादषी घाटी, हेनार फॉरेस्ट व्यू प्वाइंट, तापा पहाड़ व ललमटिया डैम तथा डी श्रेणी में ततहा पानी (बरवाडीह व लातेहार), कमलदाहा झील, डाटम-पाटम झरना (हेरहंज), सुर्कई घाघरी, नारायणपुर किला, तुबेद गुफा, इंद्र दावान झरना, मुन बाबा मंदिर, पहाड़ी मंदिर, उदयपुर कोना पहाड़ी और इटको बांध. स्टेडियम में सजेगी सुरों की महफिल : जिला खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड की प्रस्तुति होगी. इसके अलावा ट्राइबल फूड फेस्टिवल, छऊ नृत्य तथा ट्राइबल फैशन शो के माध्यम से स्थानीय कला और संस्कृति को एक नया मंच प्रदान किया जायेगा. प्रशासन ने आयोजन की सफलता को लेकर तैयारियां तेज कर दी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola