अहले सुबह सड़क पर पलटा वाहन, दो घंटे रहा सड़क जाम

Updated at : 01 Apr 2026 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
अहले सुबह सड़क पर पलटा वाहन, दो घंटे रहा सड़क जाम

अहले सुबह सड़क पर पलटा वाहन, दो घंटे रहा सड़क जाम

विज्ञापन

लातेहार ़ एनएच-75 पर सदर थाना थेत्र के जगलदग्गा गांव के समीप बुधवार अहले सुबह मालवाहक वाहन (जेएच01-एफएन 8431) पलट गयी. इस दुर्घटना मे कोई हताहत नही हुआ, लेकिन काफी देर तक एनएच-75 पर जाम लग गया. जाम के कारण रांची और मेदनीनगर से आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सड़क के दोनों किनारे लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना मिलने पर वाहनों को सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र जालीमखुर्द गांव होकर गुजरना पड़ा. रांची से आने वाले वाहन सिकनी से भुसूर होकर जालीमखुर्द के बाद लातेहार और मेदनीनगर से आने वाले वाहन जालीमखुर्द के बाद भुसूर होते हुए सिकनी के बाद रांची के लिए रवाना हुए. जाम की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पलटे वाहन को किनारे किया. इसके बाद सड़क आवागमन सामान्य हो सका. सड़क दुर्घटना के बाद सदर प्रखंड के गोवा, जालीमखुर्द, भुसूर और केंदवाही गांव से सुबह अचानक छोटे-बड़े वाहनों के लगभग दो घंटे तक आवागमन होने से गांव के लोग परेशान रहें. हजारीबाग की घटना के विरोध में सौंपा ज्ञापन

बरवाडीह. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है. इस हृदय विदारक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. मामले को लेकर समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने बीडीओ रेशमा रेखा मिंज के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. महिलाओं ने बताया कि इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ गयी है. उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा एवं अन्य सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola