पूर्व आजसू नेता की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व आजसू नेता की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : श्रमिक संघ, चकला चंदवा के सचिव सह पूर्व आजसू नेता रंजीत सिंह की हत्या में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक प्रशांत आंनद ने अपने कार्यालय वेश्म में पत्रकारों को बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र के बिराटोली कोल साइडिंग में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 18 फरवरी को रंजीत […]

विज्ञापन

लातेहार : श्रमिक संघ, चकला चंदवा के सचिव सह पूर्व आजसू नेता रंजीत सिंह की हत्या में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक प्रशांत आंनद ने अपने कार्यालय वेश्म में पत्रकारों को बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र के बिराटोली कोल साइडिंग में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर 18 फरवरी को रंजीत सिंह की टांगी से वार कर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 31/18 भादिव की धारा 302, 120 बी व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

एसपी श्री आनंद ने बताया कि पवन कुमार (कुम्हार टोली,चंदवा) को उसके घर से गिफ्तार किया गया. पवन की निशानदेही पर हत्या में शामिल शीतल साव (चकला) तथा बिंदेश्वर साव (ओल्हेपाट, बालुमाथ) को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. इन तीनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, नाइन एमएम के दो कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस, मोबाइल सेट व सिम बरामद किया है.

एसपी श्री आनंद ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया था. इस टीम में पुलिस निरीक्षक सह चंदवा थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय, पुअनि धनंजय प्रसाद, सअनि सुरेश कुमार सिंह, आरक्षी दिनेश कुमार तिवारी, अभय कुमार, रंधीर कुमार, अनिल सिंह, वीरन राम, गृह रक्षक उदय यादव व चौकीदार सादिक अंसारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola