लातेहार : कुएं में मिला युवक का शव, दुर्घटना का शक

Updated at : 01 Oct 2017 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार : कुएं में मिला युवक का शव, दुर्घटना का शक

लातेहार : गारू प्रखंड के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के बैगा टोली तिनकोनिया के पास अर्द्धनिर्मित कुएं में एक युवक का शव मिला है. जिसकी पहचान मायापुर निवासी अमित रोशन कुजूर (20 वर्ष) पिता सामवेल कुजूर के रूप में की गयी है. मृतक हाई स्कूल गारू का 11वीं का छात्र था. शव को सर्वप्रथम ग्रामीणों के […]

विज्ञापन

लातेहार : गारू प्रखंड के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र के बैगा टोली तिनकोनिया के पास अर्द्धनिर्मित कुएं में एक युवक का शव मिला है. जिसकी पहचान मायापुर निवासी अमित रोशन कुजूर (20 वर्ष) पिता सामवेल कुजूर के रूप में की गयी है. मृतक हाई स्कूल गारू का 11वीं का छात्र था.

शव को सर्वप्रथम ग्रामीणों के द्वारा बैल चराने के क्रम में देखा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मृतक के पास से एक मोबाइल, दस रुपये और एक जोड़ी चप्पल मिली है. इस संदर्भ में थाना में यूडी कांड संख्या 4/17 दर्ज कर ली गयी है.

लातेहार की और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस संदर्भ में बारेसाढ़ थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने बताया प्रथम दृष्टया से अर्द्धनिर्मित कुएं में भूलवश गिरने से मृतक की मृत्यु हुई प्रतीत होती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola