दैनदाहा डैम जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

Updated at : 11 Mar 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
दैनदाहा डैम जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

दैनदाहा डैम जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

विज्ञापन

बेतला़ बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतगर्त केचकी पंचायत के दैनदाहा डैम के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. बांध के बगल के ही मिट्टी को काटकर डाला जा रहा है. इससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है. योजना स्थल पर बिना इंजीनियर की मौजूदगी के ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने आंशका व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भविष्य में डैम को नुकसान होने की आशंका है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का सूचना बोर्ड स्थल पर नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, अवधि और अन्य जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जबतक संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्य की जांच करें और नियमों के अनुसार ही निर्माण कार्य कराना शुरू नहीं करते हैं तब तक काम नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर ग्राम प्रधान विजय मल सिंह, शशि सिंह, जयशंकर सिंह, रामवर्धन सिंह, देवनाथ सिंह व बुद्धदेव सिंह समेत काफी संक्ष्या में ग्रामीण में मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola