30,33,750 रुपये में हुई हरैया पशु मेला, श्रावणी मेला व साप्ताहिक बाजार की बंदोबस्ती हुई

Updated:
विज्ञापन
30,33,750 रुपये में हुई हरैया पशु मेला, श्रावणी मेला व साप्ताहिक बाजार की बंदोबस्ती हुई

30,33,750 रुपये में हुई हरैया पशु मेला, श्रावणी मेला व साप्ताहिक बाजार की बंदोबस्ती हुई

विज्ञापन

चंदवा़ जिला परिषद लातेहार की पहल पर चंदवा प्रखंड अंतर्गत हरैया में लगने वाले वार्षिक पशु मेला, श्रावणी मेला व साप्ताहिक बाजार हाट की बंदोबस्ती की गयी. यह बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खुली डाक के माध्यम से की गयी है. जिला परिषद कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित तिथि नौ मार्च 2026 को हुई डाक प्रक्रिया में तीन लोगों ने भाग लिया था. डाक में प्रेमनाथ साहू, मुकेश कुमार और राजेश कुमार साव शामिल हुए. इसमें राजेश कुमार साव ने सर्वाधिक बोली 30,33,750 रुपये (तीस लाख तैंतीस हजार सात सौ पचास रुपये) लगाकर बंदोबस्ती अपने नाम ली. आदेश के अनुसार राजेश कुमार साव ने प्रथम किस्त के रूप में 15,33,750 रुपये जिला परिषद कार्यालय में जमा कर दिये हैं. शेष 15 लाख रुपये 10 जून 2026 तक जमा करने का निर्देश दिया गया है. जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मेला एवं बाजार में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होने दी जायेगी. बाजार में दुकानदारों से निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लिया जायेगा. साथ ही साफ-सफाई की जिम्मेदारी बंदोबस्तधारी की होगी. ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नियमों के तहत ही होगा. सर्पदश से किशोरी अचेत, रेफर

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजगुरु ग्राम में बुधवार को महुआ चुनने के दौरान सर्पदंश से एक किशोरी अचेत हो गयी. जानकारी के अनुसार रेखा कुमारी (12 वर्ष) पिता संजय बिरहोर जंगल की ओर महुआ चुनने गयी थी. इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया. इसके बाद वह अचेत हो गयी. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola