सरकारी कार्य में बाधा डालने पर विश्रामपुर के 10 ग्रामीणों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर विश्रामपुर के 10 ग्रामीणों पर प्राथमिकी

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर विश्रामपुर के 10 ग्रामीणों पर प्राथमिकी

विज्ञापन

बारियातू़ प्रखंड के गोनिया पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर ग्राम में वन विभाग के पौधरोपण कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. इस मामले में बारियातू थाना में 10 ग्रामीणों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि बालूमाथ के प्रभारी रेंजर नंद कुमार मेहता के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 15/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सरकारी कार्य में बाधा का आरोप : वन विभाग द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि विश्रामपुर गांव स्थित वन भूमि पर विभाग द्वारा पौधरोपण का कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान विश्रामपुर, बारा और भाटचतरा गांव के कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और कार्य को जबरन रुकवा दिया. ग्रामीणों ने उक्त भूमि को अपनी जोत-कोड़ की जमीन बताते हुए विभाग की कार्रवाई का विरोध किया. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत 10 महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया है. पूर्वजों की जमीन बता रहे ग्रामीण : इधर, ग्रामीणों का पक्ष है कि जिस जमीन पर वन विभाग पौधरोपण करा रहा है, वह उनके पूर्वजों की जोत-कोड़ की भूमि है. वे वर्षों से उस पर खेती-बाड़ी कर अपनी जीविका चला रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के अचानक काम शुरू कर दिया था, जिसके कारण उन्हें विरोध करना पड़ा. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola