सतगावां में बाइक दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
Updated:
विज्ञापन
सतगावां के तमोरिया पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोडरमा: थाना क्षेत्र के कलीडीह-तमोरिया पुल के समीप रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 28 वर्षीय योगी चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये। वह बिहार के नवादा गांव के निवासी हैं।
स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें नवादा ले गये।
हादसे में बाइक पर सवार मनीष कुमार को मामूली चोट आयी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली तथा घटनास्थल पर मिला मोबाइल परिजनों को सौंप दिया।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










