झुमरीतिलैया में सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री शुरू
फोल्डेबल फोन के साथ मुख्य अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के भदानी मोबाइल में सैमसंग का नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हुआ। अब ग्राहकों को अत्याधुनिक एआई फीचर्स वाले फोन के लिए बड़े शहर नहीं जाना होगा।
झुमरीतिलैया: शहर के उजाला मॉल स्थित भदानी मोबाइल में सोमवार को सैमसंग के सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश पंडित ने मोबाइल को लॉन्च किया।
उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में अत्याधुनिक तकनीक की उपलब्धता डिजिटल विकास का संकेत है। करीब 2.60 लाख रुपये कीमत वाले इस प्रीमियम स्मार्टफोन में एडवांस एआई फीचर्स, फोल्डेबल डिस्प्ले, हाई-एंड कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस जैसी खूबियां हैं।
भदानी मोबाइल के संचालकों ने बताया कि अब झुमरीतिलैया के ग्राहकों को प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर बिक्री उपरांत सेवाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










