रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक युवक का शव | Prabhat Khabar Network

कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर पुरानानगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय विवेक कुमार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर पुरानानगर के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पुरानानगर निवासी 20 वर्षीय विवेक कुमार (पिता स्व. नंदकिशोर साव) के रूप में हुई है।

बताया गया कि विवेक सोमवार सुबह अपने कुछ साथियों के साथ रेलवे लाइन की ओर गया था। इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इधर, युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola