कुष्ठ उन्मूलन को लेकर चिकित्सा पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन करते जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारियों और नोडल कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

कोडरमा: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी (कुष्ठ) के प्रशिक्षण की शुरुआत जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी।

डॉ रमण ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं नोडल कर्मी इस प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता के साथ करें, ताकि क्षेत्र में सहिया एवं एएनएम द्वारा लाये गये कुष्ठ के संदिग्ध मरीजों का आरंभिक लक्षणों के साथ उपचार शुरू हो सके। देर से उपचार होने पर कुष्ठ मरीजों में विकलांगता आ जाती है।

राज्य से आये प्रशिक्षक डॉ वाई. सोमशेखर रेड्डी ने प्रशिक्षण देते हुए उपस्थित कर्मियों को विकलांगता प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कुष्ठ मरीज को बुलाकर सभी चिकित्सकों को लेप्रोसी जांच के बारे में बताया गया।


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola