कृषि योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समय पर लाभ देने का निर्देश
कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को शत-प्रतिशत लाभुकों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि, पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य एवं भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिला कृषि कार्यालय एवं आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने किसानों के प्रशिक्षण, कृषि प्रत्यक्षण, किसान गोष्ठी, कृषक पाठशाला, कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन एवं कृषक अभिरुचि समूहों से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाये और शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित किया जाये।
बैठक के दौरान पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश स्वासी, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनीता, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










