ePaper

लोहासिकर व चक के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Updated at : 25 Sep 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
लोहासिकर व चक के बीच होगा फाइनल मुकाबला

पहले सेमीफाइलन में लोहासिकर की टीम फाइनल में पहुंची थी

विज्ञापन

जयनगर. सरमाटांड़ में आयोजित जीबीटी फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइलन का दूसरा मुकाबला बगोदर बनाम चक के बीच खेला गया़ जिसमें चक की टीम ने बगोदर की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया़ पहले सेमीफाइलन में लोहासिकर की टीम विजय होकर फाइनल प्रवेश किया था. अब फाइनल लोहासिकर व चक के बीच खेला जायेगा़ दूसरे सेमीफाइनल में चक के आशीष कुमार मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्हें अनिल यादव ने ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया़ चक की ओर से दो गोल दागने वाले मनोज यादव को घनश्याम यादव ने 251 रुपये का नकद पुरस्कार दिया़ बगोदर के बेहतर गोल कीपर विजय यादव को सम्मानित किया गया. आईडी यादव, लाइन मैन केदार यादव, सीता कुमार थे़ कमेंटेटर आजाद अंसारी व चेतन शर्मा थे़ मैच को सफल बनाने बीरेंद्र मिस्त्री, लक्ष्मण राणा, नौशाद, विजय यादव, मुकेश राणा, विजय राणा, पिंटू राणा, माथुर राणा, करण कुमार यादव, राहुल राणा, अमित कुमार राम, विकस राणा, अमित कुमार, दीपक राणा सहित कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola