अंतिम व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाना उद्देश्य

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अंतिम व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाना उद्देश्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. प्रखंड मुख्यालय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि गुलाम हैदर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम), सीओ हलधर कुमार सेठी थे. संचालन पीएलवी सुभाष मिस्त्री ने किया. इस दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है कानूनी सहायता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल-विवाह, लोक अदालत आदि की जानकारी दी. मौके पर अर्चना ज्वाला, मीरा कुमारी, मोनिका कुमारी, अनिता कुमारी, कंचन कपूर, जेएसएलपीएस के महिला समूह प्रखंड के कर्मी, लाभुक व भारी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola