ePaper

चोरी का टोटो बरामद, तीन गिरफ्तार

Updated at : 21 Sep 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी का टोटो बरामद, तीन गिरफ्तार

तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी

विज्ञापन

कोडरमा. पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र के वैशाली प्रेस गली से टोटो चोरी होने के मामले का खुलासा किया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ इनके पास से चोरी का टोटो भी बरामद कर लिया गया है़ गिरफ्तार आरोपियों में 25 वर्षीय रौशन कुमार (पिता राजेंद्र साव निवासी, ओकनी तैली टोला, थाना लोहसिंघना, हजारीबाग), 19 वर्षीय जितेंद्र कुमार (पिता छोटू साव) व 23 वर्षीय पंकज कुमार (पिता स्व बबलू रवानी, दोनों निवासी न्यू एरिया दूसरी गली, थाना लोहसिंघना, हजारीबाग) शामिल हैं. पूरे मामले की जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस बयान जारी कर दी. एसपी के अनुसार, नौ सितंबर को टोटो चोरी की घटना के बाद तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थाी मामले का खुलासा करने के लिए एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया़ टीम ने जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा और चोरी की गयी टोटो को भी बरामद कर लिया़ छापामारी दल में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निताय चंद्र साहा व अन्य शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola