कोडरमा स्टेशन पर दिल दहलाने वाली घटना, बच्चों के सामने मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Updated at : 26 Mar 2022 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा स्टेशन पर दिल दहलाने वाली घटना, बच्चों के सामने मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

कोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने अपने दो बच्चों के सामने ही ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता में अक्सर विवाद होता था.

विज्ञापन

कोडरमा : कोडरमा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने अपने दो बच्चों के सामने ही ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान बिहार के गया जिला अंतर्गत थाना परैया निवासी अनिता देवी (पति रंजन शर्मा) के रूप में हुई है़ घटना को लेकर मृतका के बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता में अक्सर विवाद होता था.

एक सप्ताह पहले भी उनकी मां ने गया स्टेशन के समीप आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था़ मृतका के 11 वर्षीय पुत्र आयुष राज व नौ वर्षीय पुत्र शिवम राज ने बताया कि उनके पिता लकड़ी का काम करते हैं, मां भी मजदूरी करती थी.

गुरुवार की रात पति-पत्नी में झगड़ा होने पर महिला अपने बच्चों को लेकर रांची जाने के लिए ट्रेन से निकली थी़ ट्रेन के कोडरमा पहुंचने पर महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कोडरमा स्टेशन पर उतर गयी.

इस दौरान बच्चों ने जब कोडरमा में रुकने का कारण पूछा, तो उसकी मां ने बताया कि पहले यहां कुछ भोजन कर लेते है़ं इसके बाद चलेंगे़ बच्चों को खाना खिलाने के बाद कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आ रही बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने महिला ने अचानक कूद कर आत्महत्या कर ली.

इस ट्रेन का कोडरमा में ठहराव नहीं है़ ऐसे में ये तेज गति से चल रही थी़ ट्रेन के आगे अचानक आने से महिला के चिथड़े उड़ गये. पास खड़े बच्चों को तुरंत इसका एहसास हुआ, तो वे रोने लगे़ घटना के बाद दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है़ फिलहाल जीआरपी कोडरमा ने दोनों बच्चों को अपनी सुरक्षा में रखा है़

जीआरपी द्वारा मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है़ बच्चों के अनुसार, पिता के साथ विवाद होने पर मां ने कहा था कि रांची में रहने वाली मौसी व मौसा के यहां चलना है़ मौसी ने वहां काम दिलाने की बात कही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola