ePaper

आज खुला रहेगा जन सुविधा केंद्र

Updated at : 01 Mar 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
आज खुला रहेगा जन सुविधा केंद्र

नगर पर्षद द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया होल्डिंग कर जमा करने की प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए रविवार को भी जन सुविधा केंद्र खुला रहेगा.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया होल्डिंग कर जमा करने की प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए रविवार को भी जन सुविधा केंद्र खुला रहेगा. साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष कर जमा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को अपने घर बैठे ही सुविधाजनक तरीके से कर भुगतान करने का अवसर मिलेगा. सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने होम कर, जल कर और नगरपालिका व्यापार अनुज्ञप्ति शुल्क का समय पर भुगतान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें. समय पर कर चुकाने से शहर के विकास कार्यों में तेजी आयेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा. नगर परिषद की ओर से करदाताओं की सुविधा के लिए शहर के चार प्रमुख स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे, जिसमें वार्ड नंबर नौ चांडक कैंपस के नज़दीक, वार्ड नंबर दो राजकीय मध्य विद्यालय तिलैया बस्ती, वार्ड नंबर 25 गांधी स्कूल, शिव मंदिर के पास, गुमो नाइट स्कूल के पास इन शिविरों में नागरिक आसानी से अपना होम कर, जल कर एवं व्यापार अनुज्ञप्ति शुल्क जमा कर सकते हैं. शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केदार सदन स्थित जन सुविधा केंद्र को रविवार को भी खोला जायेगा. यह उन नागरिकों के लिए विशेष अवसर है, जो व्यस्तता के कारण अन्य दिनों में कर जमा नहीं कर पाते. इधर, नगर प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर भुगतान करें और शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola