छुट्टी के बाद स्कूल से निकले, नहीं पहुंचे घर; कोडरमा में निजी विद्यालय के दो छात्र लापता

Updated:
विज्ञापन

लापता छात्र की फाइल फोटो : प्रभात खबर

झारखंड के चंदवारा में एक निजी स्कूल के दो छात्र 10 अगस्त से लापता हैं. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

कोडरमा : जिले के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में संचालित एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों के लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं. अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने तिलैया डैम ओपी में अलग-अलग आवेदन देकर पुलिस से बच्चों की खोजबीन करने की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

स्कूल से घर के लिए निकले लेकिन नहीं पहु‍ंचे घर

जानकारी के अनुसार लापता छात्रा के पिता शैलेंद्र प्रजापति निवासी मदनगुंडी, चंदवारा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री प्रतिमा कुमारी कक्षा 11वीं की छात्रा है. 10 अगस्त को वह बस से विद्यालय पढ़ने गयी थी. विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद छुट्टी वह स्कूल से बाहर निकल गयी. विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज में भी उसके स्कूल से निकलने की बात सामने आयी है. परिजनों ने बताया कि छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल से निकली, लेकिन वह बस में सवार नहीं हुई. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है.

शिक्षक ने परिजन को फोन कर पूछा

इधर, लापता छात्र के भाई रौशन कुमार पिता राजू पासवान निवासी मदनगुंडी ने आवेदन में बताया है कि उनका भाई विक्की कुमार कक्षा आठवीं का छात्र है. वह 10 अगस्त की सुबह स्कूल गया था. दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई़ इसके बाद विद्यालय के शिक्षक ने फोन कर पूछा कि विक्की घर पहुंचा है या नहीं. शिक्षक के फोन के बाद परिजन चिंतित हो गये और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. दोनों बच्चों के एक ही दिन स्कूल से लौटने के बाद लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गयी है़ परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द दोनों बच्चों को बरामद करने की मांग की है. तिलैया डैम ओपी पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच और बच्चों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : सदन में JPSC-JSSC मुद्दे पर जोरदार हंगामा


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola