परसाबाद बाजार ने यदुडीह को चार रन से हराया

Published by : VIKASH NATH Updated At : 28 Sep 2025 9:24 PM

विज्ञापन

मकतपुर प्रीमियर लीग में परसाबाद बाजार ने अपने पहले ही मैच में यदुडीह को चार रनों से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के गोहाल पंचायत अंतर्गत मकतपुर में चल रहे मकतपुर प्रीमियर लीग में परसाबाद बाजार ने अपने पहले ही मैच में यदुडीह को चार रनों से हराकर अपना पहला मैच जीत लिया. परसाबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाये. परसाबाद टीम की ओर से राहुल कुमार भदानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 रनों की पारी खेली. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए यदुडीह टीम ने छह ओवरों में 87 रन ही बन सकी. इस तरह से परसाबाद ने यदुडीह को चार रनों से हरा दिया. इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल कुमार भदानी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया. वहीं इस जीत पर कटिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि किशोर राम ने परसाबाद टीम को बधाई देते हुए कहा है कि आज इस तरह से परसाबाद टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है जितनी भी प्रशंसा की जाये, कम है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अनुशासन का परिचय देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आगे भी आप इसी तरह से बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करके अपने गांव, प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन करें. वहीं निर्णय के रूप में रोशन यादव एवं रितेश चौधरी ने भूमिका निभायी. मौके पर अविनाश कुमार गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, पीयूष कुमार भदानी, राहुल कुमार भदानी, अंकित कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार गुप्ता, आशीष कुमार भदानी, सूरज कुमार गुप्ता, उत्सव कुमार गुप्ता, उत्सव भदानी, उज्जवल गुप्ता, सुजल कुमार भदानी, शुभंकर गुप्ता, अमन गुप्ता, दीपक कुमार भदानी, सूरज कुमार राणा, चंदन पंडित, निशु भदानी, शुभम गौरव गुप्ता, अंकित गुप्ता, रवि भदानी, सूरज भदानी, राहुल गुप्ता, मनी भदानी, सुबोध भदानी, अश्विनी गुप्ता, सत्यम भदानी, मनीष गुप्ता, मोहित कुमार, आकाश गुप्ता, रामदेव यादव, राकेश भदानी, शैलेंद्र चौधरी, जीतू राणा सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola