दवा खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतगावां के नंदूडीह गांव में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

सतगावां: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान नंदूडीह गांव निवासी नीरज कुमार सिन्हा की पत्नी रुचिका कुमारी (33 वर्ष) के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कई महीनों से बीमार थी और उसका रांची में इलाज चल रहा था.

विज्ञापन

दवा लेने के बाद अचानक बिगड़ने लगी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, पति नीरज और उनके भाई अक्सर इलाज के लिए उसे रांची लेकर जाते थे. और डॉक्टरों द्वारा दी गई दवाएं नियमित रुप से चल रही थी. बुधवार ( 22 जुलाई) को दवा लेने के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

मायके वालों ने की शव के पोस्टमार्टम की मांग

वहीं, महिला की मौत के बाद मायके पक्ष वालों ने शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक अपने पीछे 3 बेटियों को छोड़ गईं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola