नवोदय व ग्रिजली के जुडो खिलाड़ी दिल्ली रवाना

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में सुहानी प्रिया (जवाहर नवोदय विद्यालय) दामोदर यादव, मनोज यादव (ग्रिजली विद्यालय) के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

कोडरमा. स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली के त्यागराजन इंडोर स्टेडियम में 69वां राष्ट्रीय स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया जूडो प्रतियोगिता अंडर-19 का आयोजन किया गया है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड टीम में जवाहर नवोदय विद्यालय पूतो एवं ग्रिजली विद्यालय के जूडो खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों में सुहानी प्रिया (जवाहर नवोदय विद्यालय) दामोदर यादव, मनोज यादव (ग्रिजली विद्यालय) के नाम शामिल हैं. प्रतियोगिता 30 जनवरी से तीन फरवरी तक होगी. ये खिलाड़ी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए. जिला जूडो संघ के सचिव प्रिंस मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को उपायुक्त ऋतुराज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, पूर्व मंत्री झारखंड सरकार केएन त्रिपाठी, अध्यक्ष झारखंड जूडो संघ, महासचिव प्रशिक्षित तिवारी आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola