विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
शिलान्यास करती विधायक डॉ नीरा यादव. | Prabhat Khabar Network

शिलान्यास करती विधायक डॉ नीरा यादव | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के डोमचांच में विधायक डॉ. नीरा यादव ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी .

विज्ञापन

कोडरमाः मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डोमचांच प्रखंड के भेलवाटांड़ गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया. सड़क का निर्माण राजू यादव के घर से देवी मंडप एवं श्मशान घाट होते हुए उत्क्रमित विद्यालय घर बरियाबर तक किया जाएगा.

इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी और देवी मंडप व श्मशान घाट तक पहुंच आसान होगी.

उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं. सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं.

मौके पर दिनेश सिंह, रामजी यादव, सिकंदर यादव, महेश यादव, पवन सिंह, अर्जुन यादव, सुनील यादव, शंभू सिंह, राजेश पासवान, अजय यादव और महेंद्र साव सहित अन्य लोग मौजूद थे. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव के प्रति आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola