चलती स्कार्पियो का अचानक खुला पहिया, 4 घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के चाराडीह के पास चलती स्कार्पियो का पहिया अचानक निकल गया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

कोडरमाः थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के चाराडीह के समीप बीते देर रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें चार लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

घायलों में फुलवरिया कोडरमा निवासी फुलिया बिरहोरीन (50 वर्ष), अनिता बिरहोरीन ( 40 वर्ष), पति- रामबृक्ष बिरहोर, सविता बिरहोरीन (15- वर्ष) पिता- देवेंद्र बिरहोर और देवेंद्र बिरहोर (35 वर्ष), पिता- रामबृक्ष बिरहोर शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं.

जानकारी के अनुसार, फुलिया बिरहोरीन अपने परिवार के साथ मंगलवार को बेटी की शादी से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चतरा गई थी. जिसके बाद वे वहां से स्कॉर्पियो में सवार होकर वापस फुलवरिया कोडरमा लौट रहे थे.

इसी दौरान चाराडीह के समीप अचानक स्कॉर्पियो का पहिया खुल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. हादसे में वाहन सवार सभी लोग घायल हो गए. घटना के बाद गश्ती पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola