गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा पर्व, 300 श्रद्धालु ने हवन में लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हवन, दीक्षा और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व पर मनाया गया. दो पालियों में लगभग 300 श्रद्धालु भक्तों ने हवन मे भाग लेकर गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की. इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन, यज्ञ एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए.

विज्ञापन

वहीं सात महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार की दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संकल्प लिया. वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन लक्ष्मण प्रसाद मण्डल और राजकुमार पाण्डेय ने संपन्न कराई.

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलकर ही समाज में नैतिकता, संस्कार और सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है. वक्ताओं ने कहा कि गुरु ही जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है.

कार्यक्रम के दौरान गायत्री महिला मंडल की सदस्य कामिनी देवी ने अपने परिवार के बच्चों करिशा प्रकाश, ऋद्धि प्रकाश एवं सोनम प्रकाश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया. उन्होंने आम, अमरूद, गुलमोहर, जामुन, बेल एवं आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का वितरण किया. गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व सवा 12 घंटे के अखंड जप का भी आयोजन किया गया.

मौके पर मुख्य ट्रस्टी ईश्वर साव, देवालय प्रबंधक नीलम शहवादी, भीष्म गुप्ता, मृत्युंजय भास्कर, नवरंग राम, प्रेम कुमार, विनोद वर्णवाल, गायत्री महिला मण्डल की संयोजिका सुनीता भगत, रेखा वर्णवाल, वीणा वर्णवाल, अंशु कुमारी, मनीषा कुमारी, सीता देवी, रीना वर्मा, इंदु जायसवाल, फूल कुमारी भारती, रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola