कोडरमा में PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कोडरमा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. जानिए इस अभियान की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

कोडरमा. भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा ने रविवार को शिव वाटिका, झुमरी तिलैया में प्रेस वार्ता की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

25 वर्षों की जनसेवा को बताया उपलब्धियों से भरा कार्यकाल

प्रेस वार्ता में बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 25 सालों के जनसेवा कार्यकाल में 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 साल देश के प्रधानमंत्री के तौर पर जनता की सेवा की है. उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है. गरीबों, वंचितों और समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति तक विकास का फायदा पहुंचाने का काम हुआ है.

2047 तक विकसित भारत का संकल्प

अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इसी संकल्प को हर किसी तक पहुंचाने के मकसद से भाजपा कार्यकर्ता एक महीने तक सेवा, समर्पण और जनसेवा से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे.

जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को दी जाएगी जानकारी

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे. साथ ही, प्रधानमंत्री के विचारों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' और 'आयुष्मान भारत' की जानकारी लोगों तक पहुंचायी जाएगी. विधायक ने कहा कि इन कार्यक्रमों से विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी.

17 सितंबर को घर-घर जलेगा दीप

विधायक ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शाम सात बजे घर-घर दीया जलाकर उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटने की अपील की.

प्रेस वार्ता में भाजपा के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. नरेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, गोपाल कुमार गुतूल, जिला मंत्री सुधीर सिंह, सुनीति सेठ, जिला कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, जिला कार्यालय मंत्री हरि पंडित, झुमरी तिलैया नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव बरनवाल, कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, अंकित गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: चैनपुर के सिरका दुर्गा पूजा कमेटी का हुआ पुनर्गठन, सहेंद्र दास बने अध्यक्ष; भव्य मेला और रावण दहन पर चर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola