कोडरमा के DAV गुमो में ग्रैंडपेरेंट्स और हिंदी दिवस की धूम, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

प्रेम, संस्कार और हिंदी के सम्मान से गूंजा डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल गुमो में दादा-दादी दिवस और हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए संस्कार और हिंदी का महत्व समझाया.

विज्ञापन

कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो, सतपुलिया में दादा-दादी दिवस और हिंदी दिवस धूमधाम से मनाए गए. नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

दादा-दादी दिवस पर नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने दादा-दादी के लिए आकर्षक क्राफ्ट और चित्र बनाये. बाल वाटिका के विद्यार्थियों ने प्रेम, सम्मान, सेवा और आज्ञापालन का संदेश देते हुए रोल प्ले प्रस्तुत किया. कक्षा प्रथम के बच्चों ने डांस-ड्रामा के माध्यम से दादा-दादी से मिलने वाले संस्कार और जीवन-मूल्यों को दर्शाया. कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया.

हिंदी के महत्व पर बच्चों ने बनाये पोस्टर और स्लोगन

हिंदी दिवस के अवसर पर भी विभिन्न कक्षाओं में ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गयीं. एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने स्वर खेल के माध्यम से स्वरों की पहचान की. कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों ने व्यंजन वृक्ष बनाये, स्लोगन लिखे और रोल प्ले के जरिए हिंदी शब्दों के अर्थ समझे.

कक्षा दूसरी के बच्चों ने ‘हिंदी भाषा का महत्व’ विषय पर स्लोगन लिखकर उनका वाचन किया. वहीं,शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं. उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने बच्चों को हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान विकसित करने कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने ‘हिंदी हमारा मान एवं सम्मान’ विषय पर पोस्टर बनाये.

दादा-दादी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं. उनके अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने बच्चों को हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम की सफलता में शिल्पी गुप्ता, विदिशा, शुभम कुमारी, कोमल कुमारी एवं प्राची कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा कोयलांचल में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त, गंदगी के बीच डायरिया-मलेरिया का बढ़ा खतरा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola