झुमरीतिलैया में दुकान के अंदर चाकू से हमला, सड़क पर गिरा युवक, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

असनाबाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के असनाबाद में इम्तियाज अहमद पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ. पुलिस ने आरोपी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया (कोडरमा). रविवार दोपहर तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद स्थित मोबाइल दुकान में खरीद बिक्री के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला हुआ. घटना में असनाबाद निवासी इम्तियाज अहमद उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर, घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने रांची-पटना रोड को बाइक जलाकर जाम कर दिया.

विज्ञापन

लहूलुहान हालत में दुकान से बाहर निकला युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक अचानक इम्तियाज की दुकान से बाहर निकलकर भागने लगा. इसके कुछ ही क्षण बाद इम्तियाज भी लहूलुहान अवस्था में दुकान से बाहर निकला और भाग रहे युवक का पीछा करने लगा. दुकान से कुछ दूरी पर सड़क पर पहुंचते ही वह गिर पड़ा.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल इम्तियाज को संभाला और निजी वाहन से सदर अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि अस्पताल ले जाने के दौरान इम्तियाज ने लोगों को बताया कि गौरव कुमार नामक युवक ने उस पर चाकू से हमला किया है.

दुकान के पास मिला मोबाइल का डिब्बा और रसीद

घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के साथ इम्तियाज की दुकान के आसपास भी छानबीन की. इस दौरान दुकान के पास प्लास्टिक में नया मोबाइल फोन का डिब्बा और उससे संबंधित रसीद मिली.

आधार और पैन कार्ड की छायाप्रति भी मिली

पुलिस के अनुसार, मोबाइल की रसीद पर असनाबाद छठ तालाब निवासी गौरव कुमार सिंह का नाम अंकित बताया गया है. वहीं दुकान के काउंटर से गौरव कुमार सिंह के नाम का आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति भी बरामद हुई है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक गौरव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस घटना के पीछे के कारणों और चाकू से हमला किए जाने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola