रेलवे का तांबा तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी और दो रिसीवर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों व बरामद सामान के साथ आरपीएफ. | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपियों व बरामद सामान के साथ आरपीएफ. | Prabhat Khabar Network

आरपीएफ ने कोडरमा में रेलवे का तांबा तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार चोरों और दो रिसीवरों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में कॉपर बरामद हुआ।

विज्ञापन

कोडरमा: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हजारीबाग टाउन-बेस स्टेशन के बीच स्थित आईबीएस (इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नल) से लगातार तांबा तार चोरी की सात घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले दो रिसीवर को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बजरंगी तुरिया 26 वर्ष पिता राजकुमार तुरिया निवासी गुरपा थाना गुरपा जिला गया, रोहित कुमार 18 वर्ष पिता विजय चौहान निवासी जोधन बीघा थाना आरी जिला शेखपुरा, विकास कुमार राम 25 वर्ष पिता मनोज कुमार राम निवासी थाना हीरोडीह जिला गिरिडीह, वीरेंद्र कुमार तुरी 22 वर्ष पिता रामदेव तुरी निवासी मांगोडीह थाना रजौली जिला नवादा, अजय कुमार कसेरा 46 वर्ष पिता स्व. गुलजारी सॉन्ग निवासी किनर थाना वजीरगंज जिला गया व राजू कुमार 38 वर्ष पिता स्व. बृजनंदन प्रसाद निवासी केनर चट्टी थाना वजीरगंज जिला गया बिहार के रूप में हुई है.

गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार कसेरा व राजू कुमार चोरी का सामान खरीदने वाले हैं. वहीं चोरी का सामान खरीदने वाला एक अन्य रिसीवर फरार है, जिसकी तलाश जारी है. आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त होने वाले उपकरण इंटरलॉकिंग की, एक गैती, कुल्हाड़ी, हेक्सा ब्लेड, पेचकस, वायर कटर के अलावा चोरी का 35 किलो कॉपर स्ट्रिप एवं वायर बरामद हुआ है.

आरपीएफ के अनुसार 27 जुलाई की रात 9:41 बजे नियंत्रण कक्ष और सिग्नल स्टाफ से सूचना मिली कि हजारीबाग टाउन और बेस स्टेशन के बीच स्थित आईबीएस में कुछ लोग रेलवे के कॉपर केबल काट रहे हैं. सूचना मिलते ही निरीक्षक बाल गंगाधर, अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक अरविंद कुमार राम व अन्य जवान मौके पर पहुंचे.

वहां चार लोग आईबीएस के अंदर घुसकर कॉपर केबल काटते मिले. घेराबंदी कर दबिश देने पर दो आरोपी मौके पर पकड़ लिये गये, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. पकड़े गये आरोपियों के पास से करीब पांच किलो कॉपर केबल बरामद किया गया.

बाद में तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के दौरान फरार दोनों आरोपियों को भी रेल लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया गया. इनकी निशानदेही पर केबल काटने के उपकरण और करीब 10 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद किया गया.

किराये के मकान में रहकर करते थे चोरीआरपीएफ के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बजरंग नगर तिलैया में किराये के मकान में रहकर रेलवे के विभिन्न आईबीएस से कॉपर केबल चोरी करते थे और उसे गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित केनरचट्टी के कबाड़ी अजय कुमार कसेरा को बेचते थे.

इसके बाद कोडरमा, हजारीबाग टाउन, धनबाद अपराध आसूचना शाखा तथा गया आरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अजय कुमार कसेरा की दुकान पर छापेमारी की. वहां से रेलवे में प्रयुक्त कॉपर पट्टियां और लगभग 10 किलोग्राम जला हुआ कॉपर केबल बरामद किया गया.

अजय ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी का सामान राजू कुमार नामक कबाड़ी को बेचता था. इसके बाद राजू कुमार की दुकान पर छापेमारी में रेलवे के आईबीएस में प्रयुक्त कॉपर पट्टियां और करीब 12 किलोग्राम जला हुआ कॉपर केबल बरामद किया गया.

राजू ने बताया कि चोरी के अधिकांश कॉपर केबल उसने पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित कुम्हरार टोली निवासी गौरी शंकर को बेच दिए थे. इसके बाद आरपीएफ ने पटना में गौरी शंकर की दुकान पर छापेमारी की, लेकिन दुकान बंद मिली.

तलाशी के दौरान वहां से रेलवे का कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ. गौरी शंकर फिलहाल फरार है. इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट हजारीबाग टाउन में रेलवे संपत्ति की चोरी को लेकर कांड संख्या 8/26 दर्ज किया गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola