सदर अस्पताल में बिना ऑक्सीजन रेफर करने पर परिजनों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में बिना ऑक्सीजन रेफर करने पर परिजनों का हंगामा

कोडरमा सदर अस्पताल में मरीज को बिना ऑक्सीजन रेफर करने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है.

विज्ञापन

कोडरमाः सदर अस्पताल में एक मरीज के इलाज को लेकर मंगलवार शाम हंगामा हो गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि गंभीर हालत में लाए गए युवक को बिना पर्याप्त उपचार और ऑक्सीजन सपोर्ट के ही रेफर कर दिया गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिले से कुछ लोग रजरप्पा में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे. इसी दौरान नीतीश कुमार नामक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. आरोप है कि चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया.

मरीज को दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया गया

परिजनों का कहना है कि रेफर करने से पहले मरीज को दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई. इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और चिकित्सक से उनकी तीखी नोकझोंक हुई. कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया. इसके बाद मरीज को दोबारा ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध कराया गया और परिजन उसे आगे के इलाज के लिए लेकर रवाना हो गए. वहीं अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि मरीज की स्थिति गंभीर थी, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया. चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत ही आवश्यक निर्णय लिया गया था. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola