चारू मजूमदार का मनाया गया शहादत दिवस, दी गई श्रद्धांजलि

मौके पर माले नेता. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाकपा माले के संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का शहादत दिवस पार्टी कार्यालय तिलैया में मनाया गया. इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा ने की. मौके पर केंद्रीय कमेटी के दस्तावेज का भी पाठ किया गया.
जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार ने कहा कि चारू मजूमदार ने नक्सलबाड़ी के किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ते हुए अपनी शहादत दी. उन्होंने सच्चे लोकतंत्र और वास्तविक आजादी के लिए पार्टी की स्थापना की थी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शासक वर्ग द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है.
हाल में परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ देशभर के छात्रों के आंदोलन को उन्होंने ऐतिहासिक बताया. कार्यक्रम में सहदेव मंडल, राजू साव, दुर्गा प्रसाद शाही, अमर कुमार यादव, असगर अंसारी, नरेश शर्मा, मो. नसीम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










