तिलैया में हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई, चोरी की कार के साथ हिरासत में आरोपी

बरामद कार | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के कटकमदाग से चोरी हुई कार को पुलिस ने तिलैया से बरामद कर लिया है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
झुमरीतिलैया (कोडरमा): हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से चोरी हुई कार के मामले में हजारीबाग पुलिस ने तिलैया में छापामारी कर चोरी की कार के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी की पहचान इचाक थाना क्षेत्र निवासी आलोक कुमार सिन्हा (पिता कृष्ण कुमार सिन्हा) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को हजारीबाग के शिवपुरी मोहल्ले से कार चोरी हुई थी. इस मामले में कार मालिक केदार सिंह ने कटकमदाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की कार लेकर तिलैया क्षेत्र में घूम रहा है.
सूचना के आधार पर हजारीबाग पुलिस की टीम तिलैया पहुंची और नंदी बाबा चौक के समीप कार्रवाई करते हुए कार को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपी और बरामद कार को अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि आलोक कुमार सिन्हा पहले हजारीबाग न्यायालय में वकालत करते थे. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










